सिद्धार्थनगर ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के खजुरिया शर्की में शनिवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने एक क्षत-विक्षत लाश देखकर पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलते ही ढ़ेबरुआ एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स व ग्रामीण पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने लाश की पहचान किया और लाश गांव के ही साजिद अली की 17 वर्षीया पुत्री अफसर जहां के रुप में शिनाख्त किया गया।
मृतका के परिजनों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह से पूछताछ के दौरान बताया कि मृतका गत दो दिसम्बर को रात नौ बजे से ही लापता थी और उन्होंने अगले दिन तीन दिसम्बर को थाने पर अपहरण की तहरीर भी दिया।
पुलिस ने आरोपियों के परिजन को बुलाकर लड़की वापस सौंपने के लिए कहा और आरोपियों के परिजनों ने तीन दिन बाद लड़की वापस करने की बात कहा था।इसी बीच शनिवार को सुबह ही मृतका की लाश भी मिल गया।
मृतका के पिता साजिद अली ने ढ़ेबरुआ थाने पर जमीरुल्लाह व मो.कासिम उर्फ गामा पुत्रगण इलियास उर्फ कल्लू निवासी खजुरिया शर्की थाना ढ़ेबरुआ,अरमान पुत्र महबूब निवासी जिगिना परसा थाना इटवा व यार मोहम्मद पुत्र अज्ञात निवासी भोजवारी ग्रान्ट थाना ढ़ेबरुआ के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला-फुसला कर भगाने व जान से मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।
इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि लाश को पीएम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच के पश्चात् कानूनी कार्रवाई किया जायेगा।पहले से ही चारों आरोपियों के खिलाफ 363 व 366 का मुकदमा दर्ज है।

