बच्चों ने स्वच्छता पर नाट, गीत और नृत्य को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।एस.एस.बी की महिला कर्मचारी शिक्षा और मोनिका ने एक सुंदर नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया।
जोशीले बैण्ड लखनऊ के कलाकारों और गायकों ने मनमोहक गीतों को गाकर लोगों का मनोरंजन किया। रवि के द्वारा मीठी सुरेली आवाज में गीत सुन कर लोग झूमने लगे।
विधायक चौधरी जी ने बताया कि सीम वर्ती इलाकों में एस.एस. बी. द्वारा कार्यक्रम किये जाने से लोगों में एक नई जन चेतना की जागृति होती है जब से यह फोर्स बार्डर पर आई है तब से लोग चैन की नींद सोते हैं सीमा पर सभी प्रकार के अपराध खत्म हो गए है। सीमा पर गाँवों में सोलर लाईट, पक्की खुड़जां,पाठशालाओं में शौचालय, और जरूरत मन्द लोगों को सामन,खेल का सामान, महिलाओं के लिए सिलाई मशीन आदि सामान बाट कर सहयोग करते है। ये स्वच्छता का सन्देश लेकर हमारे बीच आए है।
स्वच्छता ही सभी बीमारीयों की एक दवा है।ना गन्दगी करेंगे न करने देगें आनेवाले समय में हम सुन्दर स्वच्छ भारत का निर्माण करेंगे।हमारे जवान सीमा पर भी मित्र देश नेपाल के जवानों के साथ मिल कर सफाई अभियान चलाते है।हमारे मित्र देश नेपाल से रोटी बेटी का सम्बन्ध है। आपसी सहयोग भी करते हैं।देश में बेटियों का योगदान हर क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा है।बेटियां अपने घर परिवार को छोड़ कर सीमा पर दिन रात डयूटी करती हैं।
विधायक ने अपनी तरफ से सास्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को पांच-पांच सौ रूपय देकर सम्मानित भी किया। चैयरमेन बढनी ने जोशीले बैंड लखनऊ की टीम के कलाकारों को दौ हजार रूपय देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा डा.फाहिम खालिद के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण और पशु चिकित्सक एलडी सिंह के देखरेख में पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
सिमरवा और घरवार गांव के प्रथमिक विद्यालयों में एक -एक शौचालय का निर्माण भी किया गया है जिसका उद्घाटन डिप्टी कमान्डेंट श्री। ब्रिजेश सिंह प्रतीहार और इन गांवों के प्रधानों के द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त 50वी वाहिनी एस.एस.बी बलरामपुर के द्वारा स्कूली बच्चों का कब्बड्डी, वालीबॉल, लडके और लडकियों की दौड़, ऊंची कूद के मैच और लेखन प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
लडकियों में यासमी पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बच्ची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो सुमन यादव प्रभावती पब्लिक स्कूल त्रिलोकपुर की बच्ची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वहीं नसीब प्रथम स्थान पर तो उजेर द्वितीय स्थान पा कर दौड़ में विजेता रहे।
लम्बी कुद में अरूज प्रथम स्थान पर और गौरव द्वितीय स्थान पर विजेता रहे।जागृति स्पोर्टस क्लब बढनी और फ्रन्डस क्लब के बीच वालीबॉल मैच हुआ।जागृति स्पोर्ट्स कल्ब की टीम विजेता रही।
कब्बड्डी का मैच दुधनिया डी और रमिला के बीच खेला गया जिसमें रमिला क्लब की टीम विजेता रही।इन मैचों में रैफरी अल्मूदीन खान और जमाल साह रहे।
स्कूल के बच्चों के बीच लेखन प्रतियोगिता भी करवाया गया जिसमें प्रिया अग्रहरी अमर बाल विद्या मन्दिर की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी प्रतिभागियों को मेडल, ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि-श्री चौधरी अमर सिंह ह विधायक शोहरतगढ़, और निसार अहमद बागी चेयरमैन बढनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट बृजेश सिंह प्रतिहार,निरीक्षक बजरंग लाल, तेजराम,ज्ञान शकंर तिवारी,अविनाश, जय नारायण बराला,राकेश,पुष्पेन्द्र, ग्रामप्रधान दुधवनिया हैदर आलम, आदि लोग भी मौजूद थे।







