इसरार अहमद:सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को महिला थाना पर नई किरण का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में कुल 15 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हई। जिसमें से 10 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुये । परामर्शन के बाद 05 पत्रावली का सफल निस्तारण संभव हो सका। परामर्शन में मुख्य परामर्शदाता श्री विनय कान्त मिश्र व श्री चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा।
निस्तारण में महिला थाना में नियुक्त उ0नि0 श्रीमती पूनम यादव, महिला मुख्य आरक्षी श्रीमती सरोजमाला,महिला आरक्षी कंचन सिंह व महिला आरक्षी सविता सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्रीमती शरीफूनिशा पत्नी अब्दुल वहीद साकिन खड़खड़िया चौराहा थाना चिल्हिया। श्रीमती पूनम पत्नी नागेन्द्र साकिन मजिगवां थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर
श्रीमती रेनू पत्नी संजीव कुमार साकिन तेतरी बाजार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर। श्रीमती साधना देवी पत्नी रामअचल साकिन नरौड़ा थाना शोहरतगढ़। श्रीमती खातून पत्नी मो0 हुसैन साकिन वर्डपुर नं0 टोला चुनमुनवा थाना सिद्धार्थनगर।

