शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वाहन पर किसानों की समस्याओं, बेटी-बहन बचाओ, महिला उत्पीड़न (नारी निकेतनों/बालिका संरक्षण गृहों में व्याप्त भ्रस्टाचार एवम बच्चियों के शोषण), ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं बढ़ती महंगाई (डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस ,गिट्टी,बालू मोरंग के दामों में बेतहाशा वृद्धि), पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के विरोध में आज धरना प्रदर्शन किया गया।
शोहरतगढ़ में उग्रसेन सिंह की गरज, लोगों का जोश बढ़ाती दिखी। ज्ञापन देने पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. दिनेश सिंह (उनके पिता) ने शोहरतगढ़ के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन पिछले चुनाव में लोग भावना में बह गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र को विकास की जरूरत है, लेकिन योगी जी हिंदू हित का नारा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्या योगी जी प्रदेश में कोई ऐसी सड़क बना सकते हैं, जिस पर केवल हिंदू ही चल सके। अगर नहीं तो वो हिंदुओं को बरगलाने का काम बंद करें। प्रदेश साम्प्रदायिकता नहीं समग्र विकास चाहता है और समग्र विकास केवल अखिलेश ही कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार एवम केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियोँ, गरीबो का शोषण करने वाली एवं छात्र विरोधी सरकार का पैदल कुच करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ से पैदल मार्च करते शोहरतगढ़ तहसील पे माननीय sdm महोदय को प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
उक्त अवसर पर श्री उग्रसेन सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है। किसानों की समस्याओं,बेटी-बहन बचाओ,महिला उत्पीड़न(नारी निकेतनों/बालिका संरक्षण गृहों में व्याप्त भ्रस्टाचार एवम बच्चियों के शोषण),ध्वस्त कानून व्यवस्था एवम बढ़ती महंगाई (डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस ,गिट्टी,बालू मोरंग के दामों में बेतहाशा वृद्धि), पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न,मंत्री अपने विभाग का कामकाज देखने की जगह बड़ी-बड़ी खाली हुई कोठियों के इंतजार में बैठे हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर पूर्वांचल खबर के यूट्यूब चैनल से जुड़े
https://www.youtube.com/channel/UCBlRu4PQ4SHhYzYlQI0InzA
भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक तक सरकार में बेलगाम रिश्वतखोरी की शिकायतें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार पहुंच गया है। महामहिम राज्यपाल तक को इस सम्बंध में पत्र लिखना पड़ रहा है। जनहित में भाजपा सरकार के विभागीय घपलों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। एम्बूलेंस है नहीं, बीमारों और मृत सम्बन्धियों को ट्राली और कंधों पर लादकर ले जाते हुए लोग दिखाई पड़ते हैं।
इस अवसर पर प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, वीरेंद्र तिवारी, अनूप यादव, विभा शुक्ला, बेचई यादव, खुर्शीद खान, देवेंद्र सिंह, श्रीराम जायसवाल, अभय सिंह, राहुल पांडेय,हिमाशु सिंह,अमरेंद्र पांडेय,रमेश मिश्र,रामअवतार यादव,शम्भूनाथ त्रिपाठी,,सोनू सिंह,रवि चौधरी, वकार खान, विनोद चौधरी, परवेज, मुरली मिश्र जी, आदि कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

