सिद्धार्थनगर:संतकबीर नगर से लौट रहे पूर्व प्रधान व उनके साथी की सड़क हादसे में मौत हो गई। 50 वर्षीय बलराम की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया।
घटना बीती रात लगभग दो बजे की है पूर्व प्रधान बलराम व शमशाद संतकबीर नगर से उस्का लौट रहे थे। बाघनगर पहुचते ही रास्ते पशुओं का एक झुंड अचानक सामने आ गया उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर कठिनाइयां नदी में गिर गई। जिसमे रेहरा बाजार निवासी दोनो लोगों की मौत हो गई।
शनिवार सुबह आसपास के गांव के लोग ने नदी की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि एक गाड़ी नदी में पलटी हुई है। ग्रामीणों ने गाड़ी को बाहर निकाला तो देखा कि चालक शमसाद व गाड़ी में सवार पूर्व प्रधान की मौत हो चुकी थी।
इस हादसे की खबर मिलते ही हर कोई दुखी हो गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। बलराम बरनवाल एक अच्छे व सामजसेवी व्यक्ति थे। उनके मौत की खबर से चारो तरफ मातम पसर गया।