सीमा जागरण मंच गोरक्ष प्रान्त (भारत-नेपाल सीमाई क्षेत्र) के तत्वाधान में रविवार को तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज शुक्लागंज में बढ़नी ब्लाक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के गोरक्ष प्रान्त संगठन मंत्री सत्यदेव जी ने कहा कि देश की सीमाएं माँ के वस्त्र के समान होती है।इसीलिए सीमा जागरण मंच सीमाओं की सुरक्षा के लिए सीमाई लोगों को जागरुक कर रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि मृत्यु होने के बाद भारत माता ही हमारी माता के समान अपनी गोद में जगह देती है।इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी भारत माता की रक्षा करें।उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा करना केवल सैनिकों की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि सीमा पर रहने वाले निवासियों की भी है।
बैठक को सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश धर द्विवेदी,नगर प्रमुख बढ़नी डा.राज नरायण उपाध्याय,नन्दकिशोर चौधरी,गिरिजेश मिश्र ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नन्दलाल चौधरी,रंजीत सिंह,जयप्रकाश शुक्ल,रामनिवास चौहान,पंकज गौड़,किसान यादव,जगदम्बा चौबे,दिग्विजय सिंह,कृष्णा यादव,विनोद त्रिपाठी,अशोक त्रिपाठी,वीरेन्द्र कमलापुरी,रामपाल चौधरी,तुलसीराम विश्वकर्मा,रामजी जायसवाल,शैलेन्द्र कुमार,रामरुप तिवारी,शशिकान्त त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।


