सिद्धार्थनगर:प्रदेश की योगी सरकार में विधायक में भाई की गुंडई खुल कर सामने आई। डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र सिंह के भाई जगदम्बा सिंह पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने बस्ती जिले के भीरिया गांव के रहने वाले शराब कारोबारी भवानी शुक्ल को पर शराब की दुकान का लाइसेंस रद्द कराने को लेकर धमकी दी।
वायरल हो रहे आडियो में खुद को विधयक का भाई बता रहे जगदम्बा सिंह ने कहा कि दुकान का लाइसेंस लेकर तुमने अपना भविष्य खराब कर लिया है।
आडियो में पीड़ित के जाति को लेकर कहा जा रहा है कि तुम पंडित से ठाकुर बन जाओ। जिस पर जवाब देते हुए पीड़ित ने कहा कि आप जहाँ बताइए वहां मैं आ जाऊँ मैं पंडित से ठाकुर बनने के लिए तैयार हूँ।
ऑडियो में डीएम को लेकर भी टिप्पड़ी की गई, ऑडियो में बोल रहे जगदम्बा सिंह ने कहा कि सरकार हमारी है डीएम भी हमारा है,डीएम हमसे बच कर नही रह पाएगा।
साथ ही धमकी भरे शब्दो में ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद विधायक राघवेंद्र प्रताप का ही नंबर है, वही विधायक को डिप्टी सीएम का दर्ज़ा भी देते सुनाई दे रहे है विधायक के भाई।
इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए जगदम्बा सिंह ने सारे आरोपों से साफ इंकार कर दिया उनका कहना है कि उन्होंने किसी को धमकी नही दी है।
बहरहाल पुलिस ने पीड़ित अभिनव पांडे के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। धमकी देने वाले जगदम्बा का एफआईआर में कही जिक्र भी नही किया गया है जबकि पीड़ित ने साफतौर पर विधायक राघवेंद्र सिंह के भाई पर ही आरोप लगाया था।