सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लॉक के सिसवा नव युवा किरकेट क्लब में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को रोमनदेई ब शोहरतगढ़ के बीच खेला गया। जिसमे रोमन देई ने शोहरतगढ़ को 6 विकटों से हराकर ट्राफी अपने नाम किया।
शोहरतगढ़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रोमनदेई को 61 रनो का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोमनदेई की टीम ने 10वे ओवर में ही चार विकेट खोकर 61 रन बनाकर ट्राफी पर कब्ज़ा जमा लिया।
रोमनदेई की तरफ से खेल रहे रमज़ान को मैन ऑफ दी मैच दिया गया और पूरे सीरीज़ में 143 रन व 3 विकेट लेने वाले मुकेश को मैन ऑफ दी सीरीज़ दिया गया।
टूर्नामेंट के समापन में शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा की खेल से अनुशासन का उदय होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिये। खेल में हार जीत होती रहती है।
इस मौके पर जिपं सदस्य अजय सिंह, विजय सिंह चौधरी, पप्पू खान, जावेद खान, इबरार खान, शुसील श्रीवास्तव, रफीक खान, ओमप्रकाश, अनिल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

