बस्ती:मुंडेरवा थाना के बेहिलनाथ मन्दिर पर लगे महाशिवरात्रि के मेले में गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि मौके पर ही एक लड़की की मौत हो गयी व नौ लोग घायल हो गये। जिनमे दो की हालात गंभीर बताई जा रही है।
मंगलवार को महाशिवरात्रि का मेला मंदिर परिसर में लगा था। मेले में ही मंदिर से कुछ दूरी पर संतकबीर नगर के निवासी कमल हसन पुत्र मकबूल गुब्बारा फूलाने का सिस्टम लगा रखा था। जमीन में गड्ढा खोद कर लगाये गये सिस्टम अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। विसफोट के दौरान पास स्थित हैण्डपम्प की मशीन उखड़कर 13 वर्षोया निशा कर सर में जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 9 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में अफरा तफरी मैच गयी। मौके पर डीएम, एसपी, एसओ कलवारी व जिला अस्पताल की चिकिस्तक घटनास्थल पर पहुचे।

