सिद्धार्थनगर इटवा थाना अंतर्गत बढ़नी इटवा मार्ग पर स्थित प्रधान ढाबा के पास बुधवार को एक ट्रक चालक की अचानक मौत हो गई।
सूचना के मुताबिक उसका ट्रक खराब हो गया, मंगलवार शाम वह ट्रक की मरम्मत करवाई व वही ढाबे के पास रुका हुआ था, बुधवार सुबह वह सड़क किनारे शौच के लिए गया था। और वही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच गई जांच पड़ताल में चालक के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान चिलहिया थाना बुकनिहा निवासी चन्द्रिका यादव के रूप में हुई।
घर वालों को चन्द्रिका के मौत की सूचना देने के साथ पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

