सद्दाम खान ढेबरुआ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मदरहवा में शुक्रवार को कुँए पर कुछ ग्रामीणों द्वारा किए गये अवैध कब्ज़े को प्रशासन के द्वारा हटवाया गया।
सूचना के मुताबिक मदरहवा निवासी अब्दुल हकीम पुत्र अब्बास ने लगभग एक वर्ष पूर्व गांव में मौजूद कुँए को मिट्टी से पाट कर कब्ज़ा जमा रखा था, अवैध कब्ज़े के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया, शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन द्वारा कुँए को साफ कर अवैध कब्ज़ा हटवाया गया।

