सिद्धार्थनगर पथरा थाना अंतर्गत थुमहवा गांव में शुक्रवार को शाम के लगभग 6 बजे लाइन जोड़ते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मनकर गांव निवासी परशुराम पुत्र रमेश प्राइवेट कंपनी में लाइन मैन था। शुक्रवार शाम वह बिजली के खम्भे पर चढ़कर किसी का लाइन सही कर रहा था। इस दौरान करंट आ गया और परशुराम उसकी चपेट में आ गया खम्भे पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँची 100 डायल व थानाध्यक्ष दीपक दुबे ने घटनास्थल पर पहुँच कर खम्बे पर लटक रही लाश को नीचे उतरवाया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

