सिद्धार्थनगर:चिलिहया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी में बुधवार रात एक 75 वर्षीय वृद्धा की उसके ही रिश्तेदार ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
सूचना के मुताबिक शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत दत्तपुर की रहने वाली महिला नौडिहवा के मनोज कुमार पुत्र संतराम के घर आया जाया करती थी। वह बीते मंगलवार को नौडीहवा आयी थी। मनोज हमेशा हमेशा शराब के नशे में घर वालो से मारपीट करता रहता था। बुधवार की रात मनोज ने धारदार हथियार से वृद्धा पर हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

