सिद्धार्थनगर:बोर्ड परीक्षा में तमाम प्रयासों के बावजूद नकल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीएसए के निरीक्षण में एक परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में 100 100 के दो नोट मिलने के बाद में माफी मांगने पर नोट हटवाया गया।
मंगलवार को परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को जहां रिस्टीकेट कर दिया गया वही 3654 परीक्षा छोड़ दी है। कल्पनाथ इंटर कॉलेज लोटन में अनवर अली नाम के एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ 100-100 के दो नोट नथी करते हुए पकड़ा गया बाद में माफी मांगने पर रूपए वापस करने के साथ ही भविष्य में ऐसी गलती ना करने की हिदायत दी। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर शासन प्रशासन काफी गंभीर है इसके लिए पांच जनपद स्तरीय सजल दोस्तों के साथ ही 90 अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं।

