इंतज़ार अहमद सिद्धार्थनगर मिश्रोलिया थाना अंतर्गत क्षेत्र के बूढी राप्ती नदी में अवैध तरीके से बालू खनन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर बालू माफियाओं को पकड़ने में मिली सफलता।
थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौकी इन्चार्ज चेतिया अनुजयादव,कांस्टेबल शत्रुध्न कुमार,लव सिंह,संजय कुमार को साथ लेकर थाना क्षेत्र के सुभौली बंधे पहुच गये। मौके पर तीन बैलगाड़ी में लदा अबैध खनन के बालू के साथ तीन लोगो को पकडा गया। एक खनन माफिया मौके से भागने में फरार हो गया।
सूचना के मुताबिक चार लोगो के खिलाफ379,411आई0पी0सी0,4/21अ खान खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।तीन अभियुक्तों मो0हुसैन पुत्र समी मो0,हमीदुल्लाह पुत्र खलीकुल्लाह,सीताराम पुत्र मनीराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।एक अभियुक्त फरार है जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

