सीमा क्षेत्र के लोगों का शैक्षिक,व्यवसायिक,सामाजिक व सांस्कृतिक विकास के लिए जागरुक करने का कार्य भी सीमा जागरण मंच करता है।
उक्त बातें सीमा जागरण मंच के प्रान्तीय सदस्यता प्रमुख राजदेव यादव ने कहा।वह तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज शुक्लागंज में आयोजित"भारत-माता पूजन" कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सीमा जागरण मंच के प्रयासों के कारण ही केन्द्र व प्रदेश सरकार भी सीमा क्षेत्र के गांवों में सड़क,पेयजल,सोलर लाइट,शौचालय आदि की भी व्यवस्था कर रही है।
उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा करना केवल सैनिकों की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि सीमा पर रहने वाले निवासियों की भी है।सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जागरुक करने का काम सीमा जागरण मंच करता है।सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश धर द्विवेदी ने कहा कि हमारा क्षेत्र नेपाल देश से सटा है।अपने देश की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा एजेंसियों की ही नहीं है बल्कि सीमाई क्षेत्रों पर बसे निवासियों की भी है।सीमाई क्षेत्रों पर रहने वाले लोगों में जागरुकता लाने का सीमा जागरण मंच का उद्देश्य है।
इस अवसर पर प्रान्तीय सदस्य अर्जुन यादव,जगदीश त्रिपाठी,नन्दलाल चौधरी,नन्दकिशोर चौधरी,अनुपम शुक्ल,पंकज यादव,जयप्रकाश शुक्ल,आशाराम यादव,विश्वनाथ यादव,रामकिशोर,साधना श्रीवास्तवा,आनन्द मिश्र,दुर्गा प्रसाद,शैलेन्द्र भारती,सविता शुक्ला,पीताम्बर यादव,सुनील यादव,धनन्जय पाठक आदि लोग मौजूद थे।