बलरामपुर
थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर के ग्राम छगड़िहवा (इटवा) निवासी रामसूरत 40 वर्ष पुत्र पांचू का शव एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के शौचालय से बरामद हुआ है. आरपीएफ की सूचना पर घर वाले गोरखपुर पहुंचे. युवक बृहस्पतिवार को ट्रेन से घर वापस आ रहा था. गांव वाले के अनुसार रामसूरत मुंबई के मनडाला मनखौल स्थित एक प्राइवेट फार्म काम करता था. शनिवार की सुबह जब रामसूरत घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता होने लगी. देर शाम भाई राममूरत के मोबाइल पर आरपीएफ फोन आया. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम छा गया. आरपीएफ के अनुसार शव ट्रेन के शौचालय से मिली थी.

