बढ़नी ब्लाक के ग्राम पंचायत खजुरिया शर्की में सीएलटीएस टीम द्वारा पांच दिवसीय आवासीय ओडीएफ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को जागरुक किया गया।
इस मौके पर जितेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि महिलाएं अपने-अपने घरों में इज्जतघर(शौचालय) बनवाकर अपने परिवार और गांव को बीमारी व गंदगी से बचा सकती हैं।उन्होंने बताया कि जब केन्द्र व प्रदेश की सरकारें स्वच्छता को अभियान के रुप में ले रही हैं तो ग्रामीणों को भी खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में जानना होगा।
इस अवसर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नारी सम्मान व बीमारियों से बचाव हेतु शौचालय निर्माण के प्रति जागरुक किया गया।ट्रेनरों के द्वारा इस मौके पर ग्रामीणों को शौचालय के नक्शे के माध्यम से कम पैसे में अच्छा शौचालय बनाने के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया।इस अवसर पर सीएलटीएस टीम द्वारा ट्रिगरिंग का कार्य करवाया गया।इस दौरान टीम पांच दिन गांव में रुककर लोगों को जागरुक करने का कार्य करेगी।
इस दौरान ग्रामप्रधान रमेश चमार,रामबहादुर मौर्य,पशुपतिनाथ,मनोज कुमार राना,कमला प्रसाद,अजय कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।