सिद्धार्थनगर:बढ़नी के पूर्व चेयरमैन राम नरेश उपाध्याय को एक बार फिर हार का मुंह देखना पड़ा। साधन सहकारी समित के चुनाव में राशीद महमूद उर्फ सद्दू ने 6 वोट पाकर जीत दर्ज की।
सूचना के मुताबिक मंगलवार को साधन सहकारी समिति अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल नौ वोट डाले गये। जिसमे छः वोट पाकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अकील अहमद उर्फ मुन्नू के भतीजे राशीद महमूद उर्फ सद्दू ने जीत दर्ज की जबकि पूर्व चैयरमैन राम नरेश उपाध्याय को महज़ तीन वोट ही मिले।
इस मौके पर अकील अहमद उर्फ मुन्नू, चन्दी शुक्ल, शमीम खान, हरिराम, कुलबुल उर्फ रूपवती, ताहिरा खातून, मीनाक्षी चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जिल्ले ग़ालिब, फखरुद्दीन,निसार अहमद शमीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

