तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज शुक्लागंज में मंगलवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों के विदाई के मौके पर जूनियर के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया।इस मौके पर जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को उपहार भी दिया।
पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज शुक्लागंज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में युवा समाजसेवी रवि शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मिलना व बिछड़ना तो मानव जीवन का नियम है।जीवन की राह में नये मित्र मिलते हैं और पुराने बिछुड़ जाते हैं।सहपाठियों के साथ बिताये गये हर अच्छे पल हमेशा याद आते हैं।उन्होंने हाईस्कूल के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए आशीर्वाद देते हूए कहा कि जब हाईस्कूल के छात्र व छात्राएँ अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे तो उनके जूनियर छात्रों का भी हौशला बढ़ेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार जूनियर छात्रों ने हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया है उससे उनके मन में अपने जूनियरों के प्रति प्रेम हमेशा बना रहेगा।वरिष्ठ अध्यापक आशाराम यादव ने कहा कि विद्यालय में कई सत्रों से विद्यार्जन कर रहे विद्यार्थियों को जाता देख कष्ट तो हो रहा है लेकिन जब यही विद्यार्थी आगामी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे तो इससे अधिक खुशी होगी और विद्यालय परिवार को इनपर गर्व महसूस होगा।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष मयंक शुक्ल,विश्वनाथ,रामकिशोर,दुर्गा प्रसाद,शैलेन्द्र भारती,जितेन्द्र शुक्ल,पीताम्बर यादव,रामनरेश,सविता शुक्ला,साधना श्रीवास्तवा,धनंजय पाठक,आनन्द मिश्र,दीपेन्द्र सिंह आदि अध्यापकों सहित अब्दुल मोईद,अमित चौहान,जमील अहमद,सौरभ शुक्ल,मनीषा चौहान,नीतू गुप्ता,रजनी पासवान,सुधा गौड़ आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।