शोहरतगढ तहसील के विकास खण्ड बढनी के ग्राम पंचायत मनिकौरा का कोटा का चयन शासनादेश के आदेशानुसार मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा पर किया गया।जिसमें
राममूरत यादव को ग्रामीणों ने पचीस मतों से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का कोटेदार चुना।सूत्रों के मुताबिक मनिकौरा ग्रामपंचायत में नये कोटेदार के चयन के लिए तीन दावेदार राममूरत यादव,उमाशंकर यादव और राम बहादुर गुप्ता ने अपनी दावेदारी पेश किया था।ग्रामीण की सहमति से हाथ उठाकर कोटदार का चयन किया गया।इस दौरान राममूरत यादव को कुल 336 कार्ड धारकों में से 133 कार्ड धारकों ने साथ दिया।राम बहादुर को 108 व उमाशंकर के पक्ष में 81 कार्ड धारकों ने हाथ उठाया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान हसमुल्लाह,पूर्व प्रधान बब्बू यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य सगीर चौधरी,प्रधानाध्यापक हरिनरायन शुक्ल,आशुतोष शुक्ल,बबलू यादव,अनिल अग्रहरि,आसिफ खान,विक्की अग्रहरी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।