बलरामपुर: आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को तीन तस्करों सहित 300 शीशी नेपाली शराब पकड़े. मुखबिर की सूचना के अनुसार झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास 320 शीशी नेपाली ब्रांड सौंफी के तीन तस्करों हिरासत में लिया.
प्रभारी निरीक्षक राम आसर राय के अनुसार तुलसिपुर कोतवाली के पुरानी बजार के निवासी हैं तीनों अरोपी. सोनू गुप्ता, राजू गुप्ता और जीतू क् द्वारा 320 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ है. जिसकी सूचना पहले से थी लेकिन तीनों अरोपी पुलिस को चकमा दे कर भाग जाते थे. इस बार भागने में कामयाब नही हुए. पुलिस और आबकारी विभाग ने दबोच लिया.
