नेपाल : पिछले 7 दिसंबर को मित्र राष्ट नेपाल में हुए चुनाव में कपिलवस्तु जिले नं. 03 से नेपाली कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक प्रताप शाह जीते लोकसभा का चुनवा. अभिषेक प्रताप शाह ने फोरम के प्रत्याशी मंगल प्रसाद गुप्ता को हरा कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज किया. इसी क्षेत्र से प्रदेशसभा/विधानसभा 2 से नेपाली कांग्रेस के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कानोडिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वाम गठबंधन के प्रत्याशी जावेद खान को हराया. विधानसभा 1 की सीट वाम गठबंधन के खाते में गई.
किसी ने राजपा के प्रत्याशी रवि दत्त मिश्रा को पराजित किया. अभिषेक प्रसाद साह लगातार चौथी बार इसी क्षेत्र से सांसद बने हैं. एक बार मनोनीत सांसद चुने गए थे और तीन बार निर्वाचित होकर संसद भवन पहुंचे. पहली बार जब मनोनीत सांसद चुने गए थे तब नेपाल के सबसे कम उम्र के सांसद थे. उन्हें कंक्षा सांसद भी कहा जाता है. सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंगल प्रसाद गुप्ता को 4175 मतों से पराजित किया. अभिषेक प्रताप को 20001 वोट मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मंगल प्रसाद गुप्ता को 15826 वोट मिला.
