सिध्दार्थनगर
संवाददाता इंतजार अहमद
बसपा की पूर्व प्रत्याशी सय्यदा खातून ने शनिवार को बसपा कार्यालय पर बसपा के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष जफर अहमद उर्फ बब्बू भाई के जीत के बाद कार्यकर्त्ता ओ की बैठक बुलाई जहां पर बसपा के नेता कार्यकर्ता बैठक मे पहुंचे।
बैठक का संचालन करते हुए राम बौद्ध ने नगरवासियो को जीत की शुभकामनाये दी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसपा सय्यदा खातून ने बसपा प्रत्याशी के जीत की शुभकामनाए देते हुए कहा कि भाजपा के आठ महीने के कार्यकाल मे सिर्फ जनता को धोखा मिला भाजपा के लोगो से विकास की बात जब कोई करता तो वह मंदिर मस्जिद मे जनता का ध्यान भटका देते हैं। आगे उन्होंने राजस्थान के राजसमंद की घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह जहर भाजपा व उसके सहयोगी संगठनो के द्वारा फैलाया गया जिसके कारण आज मुसलमानो को केवल इसलिए मारा जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे अब जनता बसपा व बहन मायावती को देखना चाहती है। जनता अमन चैन व विकास चाहती है। अंत मे बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान चेयरमैन जफर आलम ने लोंगो का आभार व्यक्त किया।
बैठक मे अली फजले रब ,नन्ने मलिक ,जहीर मलिक, पूर्व प्रमुक काजी सूहेल शाहब व बसपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
