बलरामपुर: कोतवाली क्षेत्र महाराजगंज के अंतर्गत ग्राम खैराहानियां के के मजरे जोखवा में गन्ने के खेत से एक युवक की लाश बरामद हुई. जखोवा के निवासी रफातुल ने बताया मृतक जाति नाई है. उसका पुत्र गांव में घूम घूम कर लोगों का बाल और दाढ़ी बनाता था. मृतक के पिता ने हत्या का केस दर्ज कराया है. मृतक के पिता ने बताया उसका पुत्र कासिम शनिवार को दोपहर में घर से निकला था. जब शाम को घर वापस नहीं होता तो गांव में ढूंढना शुरू कर दिया और गांव वाले से पूछा कासिम को कहीं देखा है लेकिन किसी को कुछ मालूम नहीं था. काफी ढूंढने के बाद घर के बाहर का कासिम का सव गन्ने के खेत में मिला.
जब बेटे की लाश रफातुल ने देखा तो जैसे उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक गया. शव देख कर जोर जोर से रोना रोना शुरु कर दिया. जब इस बात की पता गांव के लोगों को चला गांव में एकदम सन्नाटा छा गया. आनन फानन में गांव के लोग सारा काम छोड़कर गन्ने के खेत में पहुंच गए. गांव के लोगों ने 100 डायल पर फोन करके सूचना दिया. 100 डायल फौरन घटना स्थल पर पहुंची. और पुलिस के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया. अप्पर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. कासिम के पिता रफातुल पुलिस को तहरीर देखकर कुछ संदिग्ध लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. प्रभारी निरीक्षक ने बताया इस घटना का तरीका किया जा रहा है हत्या करने वाले जल्दी खेल चुके होंगे.
