सिध्दार्थनगर: विकास खंड बढ़नी के सिसवा उर्फ शिवभारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम प्रधान द्वारा निशुल्क जूता और मोजा विवरण का कार्यक्रम किया गया. यह जूता और मुझे सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालय उपलब्ध कराया गया है. प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा इसे छात्र और छात्राओं में समानता आती है. प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया विद्यालय में 45 छात्रों तथा 42 छात्राओं को जूता और मोजा निशुल्क दिया गया है.
इस इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, सहायक अध्यापक शाह आलम, सुशीला कुमारी, दीप्ति कुमारी, ग्राम प्रधान अनूप सिंह, शांति देवी आदि लोग मौजूद थे
