महराजगंज : घटतौली को ले कर गन्ना किसान परेशान हैं. महराजगंज जिले के गन्ना किसानों घटतौली पर असंतोष जाहिर किया है. महरागंज के ठूठीबारी के स्थानीय चीनी मिल में भारी मात्रा में घटतौली किया जा रहा है.
एक किसान का गन्ना 110 कुन्तल था. वही गन्ना जब चीनी मिल के कॉटे पर तौला गया तो 104 ही कुन्ताल रहा यानी 6 कून्तल कम निकला. गन्ना किसानों ने वहां के स्थानीय पत्रकारों को सूचित किए. लगभग 200 से उपर किसानों काटे पर खड़ा हो असंतोष प्रकट किए. किसान अलग-अलग गावं से आये थे. कुछ देर घट तौली के कारण सेन्टर बंद था.
