त्रिपुरा में एक आदिवासी परिवार ने अपनी 8 महीने की बच्ची को सिर्फ ₹200 में बेच दिया. राज्य में इस साल इस प्रकार की तीसरी घटना है यह. तेलियामूरा कस्बे में रहने वाले करनय के परिवार में कुल 6 सदस्य हैं.
परिवार वालों का कहना है उन्होंने गरीबी के कारण बेटी को बेचने का फैसला किया. सरकार की किसी योजना का फायदा नहीं मिलने के कारण से जंगल की लकड़ी बेच कर इस की रोजी रोटी चलती है. गांव वालों ने बताया करनय बहुत गरीब होने के बाद भी सरकार से अभी तक कोई सहायता नहीं प्राप्त हुई है. पुलिस इस मामले का स्वयं संज्ञान लेकर उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिस व्यक्ति ने करनय की पुत्री को खरीदा है
