पड़ोसी देश नेपाल में नये संविधान बनने के बाद हो रहे प्रतिनिधि सभा व प्रदेश प्रदेश सभा सदस्य के चुनाव के लिए प्रदेश संख्या पाँच के कपिलवस्तु जिले में नामांकन के बाद चुनाव प्रचार जोरों पर है।पहली बार हो रहे प्रदेश सभा सदस्य के चुनाव में उम्मीदारों की भारी फौज अपने भाग्य को अजमा रही है।एक माह बाद होने वाले चुनाव में देश व प्रदेशों में नयी सरकार के गठन के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के अलावा भारी संख्या में स्वतंत्र प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं।
नेपाल में लागू नये संविधान के अनुसार नेपाल को कुल सात प्रदेश में विभक्त किया गया है।आगामी सात दिसम्बर को नेपाल के प्रदेश संख्या पाँच के कपिलवस्तु जिले में प्रतिनिधि सभा व प्रदेश प्रदेश सभा सदस्य के लिए आम चुनाव होने हैं।जनपद में तीन प्रतिनिधि सभा के तथा छः प्रदेश सभा के सदस्य के पद संविधान सभा द्वारा निर्धारित हैं।तीन प्रतिनिधि सभा में कुल 56 उम्मीदवार तथा छः प्रदेश सभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 130 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।प्रतिनिधि सभा एक में भारत के पूर्व राजदूत नेपाली कांग्रेस के दीपकुमार उपाध्याय और वाम गठबंधन के चक्रपाणी खनाल बलदेव के बीच कड़ा मुकाबला है।इसी प्रकार प्रतिनिधि सभा क्षेत्र संख्या दो में भी वाम गठबंधन के बृजेश कुमार गुप्ता का कड़ा मुकाबला नेपाली कांग्रेस के जिला सभापति सुरेन्द्र राज आचार्य से है।प्रतिनिधि सभा संख्या तीन में त्रिकोणीय मुकाबला वाम गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र,नेपाली कांग्रेस के अभिषेक प्रताप शाह व निर्दल प्रत्याशी अकील मियां के मध्य है।इसी प्रकार प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक के प्रदेश सभा निर्वाचन क्षेत्र एक में नेकपा एमाले के विष्णु कुमार पंथी,नेपाली कांग्रेस के पूर्ण प्रसाद चौधरी,नेकपा माले के चन्द्रकान्त आचार्य,राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के हरिराम थारु सहित कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।इसी प्रकार प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक के प्रदेश सभा निर्वाचन क्षेत्र दो में नेपाली कांग्रेस के राजेश आचार्य,नेकपा एमाले के फजलुर रहमान,राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के मधुसूदन शरण चौधरी सहित कुल 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।इसी तरह प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो के प्रदेश सभा निर्वाचन क्षेत्र एक में नेकपा एमाले के कुंज नारायण पाण्डेय,नेपाली कांग्रेस के जवाहर लाल चौधरी,संघीय समाजवादी फोरम के मो.सफीक धुनिया सहित कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो के प्रदेश सभा निर्वाचन क्षेत्र दो में नेकपा एमाले के धर्म बहादुर लाल श्रीवास्तव,नेपाली कांग्रेस के सुधाकर पाण्डेय, राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के रामदेव कलवार सहित कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन के प्रदेश सभा निर्वाचन क्षेत्र एक में नेकपा एमाले के अर्जुन केसी,नेपाली कांग्रेस से अजय थापा,राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के रविदत्त मिश्र सहित कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं।प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन के प्रदेश सभा निर्वाचन क्षेत्र दो में संघीय समाजवादी फोरम के शैलेश प्रताप शाह,नेपाली कांग्रेस के वीरेन्द्र कुमार कन्नौडिया,नेकपा माओवादी के जावेद आलम खाँ सहित कुल 24 प्रत्याशी चुनावी समर में भाग्य आजमा रहे हैं।
