सिद्धार्थनगर: सोया गणपत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परिगवां में गेहूं की सिंचाई करते वक्त पॉपिगसेट में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई है. बुधवार की सुबह पंपिंग सेट पानी छोड़ दिया था इसके बाद महिला पंपिंग सेट बंद करने के लिए मौके पर पहुंची उसी दौरान या हादसा हुआ. परिगवां गाव के निवासी विष्णु के खेत की सिंचाई हो रही थी इसी दौरान पॉपिगसेट पानी छोड़ दिया.
विष्णु की पत्नी पॉपिगसेट को बन्द करने के पॉपिगसेट के पास पहुची तभी पॉपिगसेट में साड़ी फंस गई. जब तक दुसरे लोग मौके पर पहुचते और पॉपिगसेट को बन्द करते, प्रभावती गंम्भीर रूप से घायल हो चुकी थी. प्रभावती के सिर बहुत चोट आई है लोगों के अनुसार उसका सिर फट चुका था. अानन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुचाया गया. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है डॉक्टरों ने हालत बहुत नाजुक बताई है
