सिध्दार्थनगर
इसरार अहमद, मधवापुर, सिद्धार्थनगर
मिश्रोलिया थाना अंतर्गत अशोगवा गांव मे रात लगभग 2 बजे भैसाही पत्नी त्रिभुवन के घर मे आग लग गई. जिसमें काफी नुकसान हुआ. घर मे चार भैंस व बकरी तीन बकरी भी थी. जिसमें एक भैस और एक बकरी जल कर मर गई.
सूचना के मुताबिक आग की चपेट मे आने से एक भैस व तीन बकरी बुरी तरह झुलस गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसके बचने कि कोई उम्मीद नहीं है. घर मे रखे खाने पीने के सारे सामान व कपडे भी जल कर राख हो गए.त्रिभुवन का परिवार बहुत गरीब है. परिवार मे बच्चे अनिका 10 ,वर्तिका 6, सुनैना 3 व लोकुश 7 वर्ष के है. मौके पर पहुंचे मिश्रोलिया थाना प्रभारी पन्कज सिंह लेखपाल विजय कुमार ने पीड़ित परिवार का हाल जाना व आग से जले मकान का मुआयना किया।
