सिद्धार्थनगर: बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज के प्रांगण में सोमवार को "नारी सुरक्षा सप्ताह" के तहत छात्राओं को जागरुआ करने का जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर ढ़ेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन बालिकाओं की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प है।इसी के तहत प्रत्येक विद्यालय पर पुलिस विभाग के अधिकारी जाकर छात्राओं को यूपी 100,वूमेन पावर लाइन 1090 की जानकारी देंगे।उन्होंने बताया कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार 04 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक "नारी सुरक्षा सप्ताह" मनाया जायेगा।उन्होंने छात्राओं से कहा कि छात्राओं को अब आत्मनिर्भर रहने का प्रयास करना चाहिए।
उन्हें कानून की सहायता से निडर होना चाहिए और किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना होने पर उपरोक्त नम्बरों पर फोन कर पुलिस को जानकारी देनी चाहिए. इस अवसर पर उन्होंने एण्टी रोमियो स्क्वायड,महिला सम्मान प्रकोष्ठ,महिला सुरक्षा संबंधी अन्य जानकारी भी दिया।इस मौके पर प्रबन्धक युधिष्ठिर शुक्ल, प्रधानाचार्य विनय शुक्ल, महिला कांस्टेबल किरन वर्मा,कांस्टेबल रवीन्द्र यादव,ऋषि गुप्ता जय सिंह यादव, आशाराम यादव,सुनील चौधरी, विश्वनाथ, रामकिशोर, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, दीपेन्द्र सिंह,साधना श्रीवास्तवा,सविता शुक्ला,पीताम्बर यादव,आनन्द मिश्र,धनन्जय पाठक, रामनरेश यादव, शैलेन्द्र भारती,सुनीलयादव,दीपक,अनिल अग्रहरि, अस्मिता मौजूद थे।
