बस्ती: पुरानी बस्ती कोतवाली के अंतर्गत सबदेईया कला के पास देर रात यूपी 100 डायल को एक अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया. इस हादसे में चार पुलिस जवान घायल हो गए हैं जिन का इलाज बस्ती जिला अस्पताल में चल रहा है.
पुरानी बस्ती के फोरलेन पर रविवार की रात यूपी 100 डायल की गाड़ी गस्त पर निकली थी. सबदेईया कला है के पास पहुंचे थे तभी उनकी गाड़ी में एक अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया. हादसे में घायल पुलिसकर्मी रोहित 28 वर्ष कैंपियरगंज गोरखपुर के निवासी हैं बृजेश 28 वर्ष नेवरा खास थाना सिकरीगंज, गोरखपुर के निवासी है. अमित कुमार 30 वर्ष ककरौली थाना सलेमपुर देवरिया व चालक रामचंद्र 48 वर्ष लालमन थाना पुरानी बस्ती घायल हुए हैं. घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया. एसपी बस्ती ने अस्पताल में पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का हॉल लिए.
