देवरिया: भागलपुर मार्ग बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. बारातियों से भरी हुई थी. 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायलों की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया.
माईल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारियाव नदियों के निवासी घनश्याम चौबे के पुत्र दीपक चौबे की बारात रविवार को शहर के रामनाथ मंदिर देवरिया मोहल्ले मे रघुनाथ पांडे के घर आई थी. कुछ बाराती रात को खाना खाने के बाद Bolero से रविवार की रात रात वापस घर जा रहे थे. देर रात करीब 1:00 बजे मुसैला-भागलपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के करीब अंधे मोड़ पर Bolero अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.
