सिद्धार्थनगर : जिलेभर में शनिवार को अकीदतमंदों ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालकर अमन चैन की दुआ मांगी. इस दौरान लोग भारी संख्या में मौजूद रहे. मौलाना मोहम्मद इमरान ने कहा इस दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था. नबी के एहसान को मानते हुए जब रवि उल अव्वल की तारीख आती है तो लोग खुशी का इजहार करते हैं. जुलूस में लोगों ने राष्ट्रीयता की भावना को दर्शाया. राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति का नारा लगाते रहे.
इस मौके पर मो.सफात, सद्दाम, अब्दुर रहमान, अब्दुल अजीज, मेराज, नसरुद्दीन, निजामुद्दीन, निजाम और अली अहमद आदि लोग मौजूद मौजूद रहे. बढ़नी क्षेत्र का जुलूस अौदही कला, रेडवारिया, मनिकौरा, मदरहिया, मटयार उर्फ भुतहवा आदि गांव से होते हुए तुलसियापुर चौराहा पर पहुचा. जहां लोगों ने सूरह फातिया पढ़ी.