सिध्दार्थनगर : खेसरहा कोतवाली के अंतर्गत बांसी खलीलाबाद मार्ग पर दलदला गांव के पास बने पुल से शुक्रवार की रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 10 फुट नीचे गिर गई. इस हादसे में बोलेरो में बैठे कई लोग जख्मी हो गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी भेजा हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
तिलक समारोह में शामिल होने खेसरहा गए थे. पथरा क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी मनीष सिंह 28 वर्षीय और थाना बांसी ग्राम हरैयानानकर के निवासी राजन सिंह 25 वर्ष तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे. खलीलाबाद बांसी मार्ग पर बंगला गांव के पास पहुंचे थे . अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पुल से 10 फीट नीचे जा गिरी. बोलेरो में सवार मनीष सिंह और राजन सिंह के अलावा रामदीन, राकेश सिंह, अत्ताउल्लाह और राहुल सिंह भी घायल हो गए. Bolero को पुल के नीचे गिरने से गांव वालों को आवाज सुनाई दी जिससे गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को बाहर घायलों को बाहर निकाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वासी पहुंचाया गया. जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. अन्य लोगों को बांसी स्वास्थ्य केंद्र से ही छोड़ दिया गया.
