बलरामपुर : नगर पंचायत तुलसीपुर के अध्यक्ष पद के र्निदल प्रत्याशी फिरोज आलम उर्फ पप्पू लगातार दूसरी बार जीते. तुलसीपुर के जनता का विश्वास फिरोज आलम दूसरी बार जीतने में कामयाब रहे. फिरोज आलम ने कहा मै विकास के नाम दूसरी जीता हूं. पिछले कार्यकाल जो तुलसीपुर नगर पंचायत मे विकास हुआ है तुलसीपुर की जनता उस काम को ध्यान रखते हुए मुझे दोबरा अध्यक्ष पद के लिए चुना है. उन्हो ने कहा अगले पांच साल में तुलसीपुर का नक्शा बदल जायेगा. उन्होने कहा तुलसीपुर की जनता एक बार फिर मुझ पर भरोसा किया है. मै वादा करता हू लोगों के उम्मीदों को मरने नही दूंगा. उन्होने कहा ये सिर्फ मेरी जीत नही है ये सर्व समाज की जीत है.
जनता उसी को दोबारा चूनती जिसमें कुछ करने की काबिलियत हो. फिरोज आमल सभी धर्म में लोक प्रिय हैं. तुलसीपुर के लोग फिरोज आलम को प्यार से पप्पू भय्या कहते है. शनिवार को जीत की बधाई देने के लिए तांता लगा रहा. जिसमे समाज के विभिन्न तबके और वर्ग के लोग शामिल रहे.
