देवरिया : गौरीबाजार कोतवाली के अंतर्गत एक निजी कालेज के प्रधानाध्यापक ने 10वी की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया. आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है. आरोपी प्रधानाध्यापक ने छात्रा को प्रेक्टिकल कापी के बहाने छुट्टी के दिन कालेज में बुलाया. छात्रा का आरोप है की भाई के जाने के बाद प्रधानाध्यापक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा. छात्रा के मना करने बाद भी प्रधानाध्यापक नही माना छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया. गौरीबाजार कोतवाली क्षेत्र के सेवाश्रम शिक्षा समिति के इंटर कालेज जवाहनगर बांकी के प्रधानाध्यापक ने रविवार के शाम 15 वर्षीय छात्रा को प्रेक्टिकल कापी लिखने बुलाया था. छात्रा रविवार को छात्रा शाम को जब घर वापस आई तो परिवार वालों को पूरी बात बताई.
छात्रा के तहरीर पर आरोपी प्रधानाध्यापक अजय कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सोमवार को पीडित छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है. बहन के साथ गया पीडिता का भाई सदमे मे है. घटना के बाद छात्रा को बडे भाई और परिवार वालों के साथ सोमवार को पीडिता कोतवाली पहुंचे. अचानक रोते हुए रेलवे लाइन के तरफ भागने लगी. किसी तरह परिवार वाले और पुलिस के समझाने के बाद घर वापस लाए. आरोपी प्रधानाध्यापक घटना के बाद से फरार है. पुलिस आरोपी प्रधानाध्यापक का तलाश कर रही है.
