गोरखपुर : सहजनवॉ कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम चरड़ाव चोरमा नाले के पास रविवार की सुबह 35 वर्षीय एक महिला का शव मिला है. इससे घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला का हत्या गला दबाकर किया गया है.
रविवार की सुबह नित्यकर्म करने के लिए निकले थे की चोरमा नाले में महिला का शव देखकर शोर मचाने लगे. यह सूचना ग्राम प्रधान सहित गाव के अन्य व्यक्ति पहुचे. यह सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणो के मद्द शव को बाहर निकाला. महिला साडी पहनी है. महिला के नाक और मुंह से खुन निकल रहा था. गले में दाग का निशान भी बना हुआ है. महिला का शरीर रस्सी से लपेटा था. महिला का शिनाख़्त नही हो पाया है.
