सन्तकबीर: बसपा के जिला अध्यक्ष झिनकन प्रसाद के उपर जान लेवा हमला किया गया. रविवार के सुबह बसपा के जिला अध्यक्ष शहर के विधियानी मोड से गुजर रहे थे. अचानक दो बाइक सवार वाहन पर हमला कर दिए. झिनकन प्रसाद बच गये.
झिनकन प्रसाद के मुताबिक गाडी मे बैठे एक कार्यकर्ता को चोट आई है. गाडी का शीशा टूट गया है. कार्यकर्ता का उन्होने विरेन्द्र तिवारी बताया है. विरेन्द्र तिवारी को हल्की चोट आई है. खलीलाबाद के विधियानी मोड पर हमलावार पहले से बैठे हुए थे. दो बाइक पर चार लोग सवार थे.
