मदरसा रहमानियाँ पब्लिक स्कूल के द्वारा राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर मदरसे के प्रबन्धक मसूद आलम ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। प्रबन्धक ने पौधारोपण कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। साथ ही उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर मदरसे के प्रबन्धक मसूद आलम ने कहा कि साफ सुथरा वातावरण ही जीवन का आधार है, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होनें आगे कहा कि आज अगर स्वच्छता की सफलता सुनिश्चित करनी है तो गाँधी जी के विचारो को गम्भीरता से अपनाने की आवश्यकता है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउंडेशन द्वारा संचालित मदरसा रहमानियाँ पब्लिक स्कूल खैरी ऊर्फ झुंगहवा सिद्धार्थनगर मे स्थित है। विद्यालय के अध्यापक सद्दाम हुसेन ने कहा कि समाज मे अशिक्षा रूपी अंधकार को मिटाना ही हमारा उद्देशय है।
इस अवसर पर अध्यापक सद्दाम हुसेन, मालती देवी,भासपा नेता दीपक राजभर, राकेश राजभर(कोटेदार), निजामुद्दीन, बाबा संतराम साधू आदि लोग मौजूद रहे।