बस्ती:रास्जथान के कोटा मे तैनात बस्ती के एक सैनिक की मौत हो गई। सैनिक अतुल कुमार पाणडे रूधौली थाना क्षेत्र कुड़ही के निवासी हैं। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सूचना के मुताबिक सैनिक अतुल कुमार के चाचा ने बताया कि पहलेे अतुल के अस्पताल मे भर्ती होने की खबर मिली थी। सोमवार को दोपहर मे परिजनों को मौत की सूचना मिली। सेना के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम तक शव घर पहुच जायेगा। अतुल कुमार दो वर्ष पहले सेना मे भर्ती हुए थे। वर्तमान मे वह राजस्थान के कोटा मे तैनात थे।

