सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन
सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन मण्डल कठेला के कठेला चौराहे पर किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा एवं विकास कार्यों तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंची योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न पात्रों के जरिए योजनाओं से जुड़े जनहित के विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत संदेशों को सराहा तथा बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा मण्डल कठेला श्यामू गुप्ता सहित कार्यऋम के विधानसभा संयोजक श्री विनीत कमला पुरी जी, वरिष्ठ के पदाधिकारी श्री राम बदन पाठक, श्री दल सिंगार दूबे, श्री सुखराम साहू, श्री केसरी नंदन,श्री विकाश सिंह, पुरुषोत्तम जायसवाल, राज नारायण, चौबे, धर्मेंद्र पांडेय , विजय मौर्या आदि कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाना रहा।

