सिद्धार्थनगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को भाजपा मंडल कठेला द्वारा गोपाल कृष्ण गोखले शिक्षा सदन, कठेला चौराहे पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता ने की।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन अपनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी राजू शाही रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन सुखराम साहू ने किया। योग शिक्षक के रूप में नंद किशोर, सुनील और केसरी नंदन ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता शिव चरण, विकास सिंह, सुनील, रामू, डॉ. श्याम सुंदर, विपिन मौर्य, पुरुषोत्तम जायसवाल, धर्मेंद्र, रमेश, राम लखन, संतोष भोजवाल, चंदी सोनी सहित क्षेत्र के सम्मानित व्यापारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील की।


