इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। इस दौरान एसएसबी के सहायक सेनानायक पंकज कुमार शाह ने कहा कि नशे के कारण युवा दिशाहीन हो चुका है। नशे के कारण डकैती, फिरौती और दुष्कर्म जैसी घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। नशे के कारण अनेक परिवार बर्बाद हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि गैरजिम्मेदार लोगों के कारण महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसी घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। इसलिए लोगों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है।इस दौरान एसआई सत्येन्द्र कुमार, शिक्षक जुग्गीराम राही आदि मौजूद रहे।