सिद्धार्थनगर:विकासखंड बढ़नी के ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग के वर्तमान ग्राम प्रधान मकबूल अहमद का निधन हो गया है। इस खबर के बाद गाँव में मातम पसरा है।
ग्राम प्रधान मकबूल अहमद की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके बाद ईलाज के लिए उन्हें मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ उनका इलाज चल रहा था।
मंगलवार सुबह 11 बजे खबर आई कि ग्राम प्रधान मकबूल अहमद का निधन हो गया। जिसके बाद गाँव में मातम पसर गया।
खबर है कि ग्राम प्रधान का शव मुम्बई से उनके गाँव दुधवनिया बुजुर्ग लाया जा रहा है। जिसके बाद उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।