भारतीय जनता पार्टी पुराने भारतीय जन संघ को, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में गठित किया, उसी को पुर्नजीवित करके 1980 में यह पार्टी बनी।
भारत की प्राचीन सांस्कृतिक मूल्य; दीनदयाल उपाध्याय के विचार समग्र मानवतावाद एवं अंत्योदय से प्रेरणा लेकर मजबूत और आधुनिक भारत बनाने का लक्ष्य भारतीय राष्ट्रवाद और राजनिति की इसकी अवधारणा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ( या हिंदुत्व ) एक प्रमुख तत्व है।
यह देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता बनाने और धर्मांतरण पर रोक लगाने के पक्ष में है। 1990 के दशक में इसके समर्थन का आधार काफी व्यापक हुआ।
पहले देश के उत्तरी और पश्चिमी तथा शहरी इलाकों तक ही सिमटी रहने वाली इस पार्टी ने इस दशक में दक्षिण पूर्व पूर्वोत्तर तथा देश के ग्रामीण इलाकों में अपना आधार बढाया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की हैसियत से यह पार्टी 1998 में सत्ता में आई।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 282 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। फिर पार्टी और मजबूत होती चली गई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने कुल 303 सीटो पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। अभी केंद्र में शासन करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व यही दल कर रहा है।
पार्टी जम्मू कश्मीर को क्षेत्रीय और राजनीतिक स्तर पर विशेष दर्जा देने के खिलाफ थी। जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 और 35ए द्वारा दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के लिए संसद ने 5 अगस्त, 2019 को मंजूरी दी गई।