सिद्धार्थनगर:आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाइयों ने जिले भर में तिरंगा यात्रा निकालीं। जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार कठेला क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
कठेला क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के श्यामू गुप्ता के अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत आजादी के 75 महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाला गया।
यह तिरंगा यात्रा कोठी चौराहे से शुरू होकर अमहवा, कठेला चौराहा और पंडित डीह पहुंचकर खत्म हुई। इस दौरान रुक-रुककर लोगों से संकल्प कराया गया कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।
इस दौरान युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्त्ता एवं सम्मानित जनता उपस्थित रही इस दौरान श्यामू गुप्ता, श्यामसुन्दर, शिवचरण, राजू, सुनील, विनोद, राजेश, सरीफ, पियूश, अशोक, राज रामू श्री राम, जीतेन्द्र, आदि युवा साथी उपस्थित रहे।