उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने गांव के करीब 10 ग्रामीणों पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार खानपुर थानाक्षेत्र के परवाना गांव निवासी बलवीर सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर मक्का बोने गया था। अचानक बलकटी से उसने पड़ोसी किसान नत्थी ( 65 वर्ष) पुत्र हरिचंद पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद विमला ( 40 वर्ष) पत्नी प्रेमपाल की भी हत्या कर दी। रविंद्र (35 वर्ष) पुत्र नंदू पर बलकटी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बलवीर ने गांव के ही पुष्पेंद्र, नौरंग, तेजपाल पर भी कातिलाना हमला किया है। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से मौके से फरार है। कुछ लोग आरोपी को मंदबुद्धि बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उसकी मानसिक स्थिति ठीक बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीओ स्याना और एसपी सिटी मौके पर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।