सिद्धार्थनगर:विधानसभा चुनाव को लेकर जनवरी के सर्द महीने में जिले का सियासी तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले की शोहरगढ विधानसभा सीट को लेकर सियासत अब और गर्म होती जा रही है। सपा सुभासपा के गठबंधन के बाद इस सीट पर भासपा नेताओं की लगातार चुनावी रैलियां के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। भासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर के बाद अब जिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आने वाले है। कई भासपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के मुताबिक शोहरतगढ विधानसभा सीट भासपा के खाते आने वाला है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या सपा इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी?
सिद्धार्थनगर:क्या इस सीट पर सपा नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी?
जनवरी 04, 2022
0
Tags